Russia Ukraine News: सुमी में फंसे 700 भारतीय छात्र

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

Russia Ukraine News: सुमी में फंसे 700 भारतीय छात्र

Anjali Yadav 07-03-2022 16:08:17

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

 

नई दिल्ली:यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है. आखिरकार यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे उन 700 भारतीय छात्रों और उनके परिवारों के लिए, बीती रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) एक उम्मीद बढ़ाने वाली खबर आई। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है , कि जल्द ही सुमी में फंसे भारतीयों को पश्चिमी सीमा से पोल्टोवा के जरिए निकाला जाएगा। सही समय और तारीख जल्द ही बताई जाएगी। रूस बार्डर से महज 60-70 किलोमीटर की दूरी पर बसे यूक्रेन के शहर सूमी में भीषण युद्ध चल रहा है। और लोग अपनी जान बंचाने के लिए बंकरों में छुपे हुए हैं। जिसमें भारतीय भी शामिल है। अब उनको वहां से आसानी से निकलने का रास्ता सीज फायर ही दिखता है। रिपोर्ट्स के अनुसार  इस बीच यूक्रेन के शिक्षा और विज्ञान मंत्री Serhiy Shkarlet ने सोमवार को कहा है कि 'आज तक, सूमी में लगभग 1,700 विदेशी छात्र हैं। छात्र सुरक्षित बंकरों में हैं, उन्हें गर्म भोजन, पानी आदि दिया जा रहा है। फिलहाल वहां से निकालना खतरनाक है। 

रूस ने किया 4 शहरों में सीज फायर का ऐलान

इस बीच राहत की एक और खबर आई है कि रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर आज (सोमवार) दोपहर 12:30 बजे से लागू हो गया है। इसके तहत यूक्रेन के मारियुपोल, खारकीव, कीव और सुमी शहर में सीजफायर लागू रहेगा। ऐसे में अब भारत सरकार और दूसरे देशों के लिए सूमी में फंसे भारतीयों को निकलना कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

यूक्रेन में परेशान भारतीय

इसके पहले पिछले 10 दिनों से सुमी में फंसे, भारतीय छात्रों ने शनिवार को एक
वीडियो भी पोस्ट किया था। जिसमें वह कह रहे थे, कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर रूस की सीमा की ओर जाने की तैयारी में हैं। हालांकि उनके पोस्ट के बाद भारत सरकार के तरफ से यह भरोसा दिलाया गया कि आप परेशान न हो , बंकरों में रहें और जल्द ही आपको निकाला जाएगा।

भीषण युद्ध और ठंड की दोहरी मार

सुमी से नागरिकों को बाहर निकालने में हो रही देरी की दो प्रमुख वजहें हैं। पहली बात यह कि वहां पर भीषणा युद्ध चल रहा है। रूस सीमा के एक दम नजदीक होने के कारण वहां पर रूसी सैनिकों के लिए हमला करना बेहद आसान है। दूसरी समस्या वहां का तापमान है। जो कि जीरो डिग्री से भी नीचे हैं। रविवार को सुमी का न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेंटीग्रेड था। कड़कड़ाती ठंड में खाने-पीने की चीजों की भी मुश्किल आ रही है। इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट भी है कि वहां पर दुकाने लूट ली गई हैं। और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी तबाही हुई है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन भी एक बड़ी समस्या है। हालांकि सीजफायर के ऐलान के बाद इन दिक्कतों से पार पाना आसान होगा।

मानव कॉरिडोर से आसान होगी राह

इसी बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से सुमी और दूसरे इलाकों में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए अहम बातचीत हुई है। इस बीच भारत ने 15,900 से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से निकाल लिया है। युद्ध से पहले यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय रहते थे। इस बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने भी रूस और यूक्रेन से नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए मानव कॉरिडोर बनाने का अनुरोध किया है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :